Google के 20वें जन्मदिन पर जाने कुछ रोचक बाते

Rajmaya 5/9/2018
Rajmaya

Google एक लोकल सर्च इंजन है जिसमें आप किसी के पत्ते से लेकर 100 साल पुराना इतिहास भी सर्च कर सकते हो।

Google बीते दिन यानी 4 सितंबर को 20 साल का हो गया। दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल की स्थापना 4 सितंबर 1998 को दो दोस्तों Larry Page और Sergey Brin ने की थी। लैरी और सर्जेई कैलिफॉर्निया की स्टैंडफॉर्ड यूनिवर्सिटी से Ph.D के छात्र थे।

शुरुआत में गूगल वेबसाइट के लिए स्टैंडफॉर्ड यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट में एक पेज बनाया गया था। रोचक तथ्य है कि सर्च इंजन गूगल का नाम पड़ने के पीछे गणित का एक शब्द Googol है। इस शब्द का मतलब 1 के बाद 100 जीरो से है। आज इंटरनेट की दुनिया में गूगल सबसे बड़ा नाम है। हम गूगल की लोकप्रिय ईमेल सर्विस जीमेल से लेकर गूगल कैलेंडर, गूगल ड्राइव, क्रोम, फिट जैसे कई ऐप्स का इस्तेमाल अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं।

तो आज हम आपको बताने वाले है गूगल के कुछ तथ्य।

-गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज और सर्जेई ब्रिन ने पहले इसका नाम Backrub रखा था।

- गूगल ने अब तक लगभग 200 कंपनियां खरीदी हैं। माना जाता है कि साल 2010 के बाद से गूगल औसतन हर हफ्ते एक
नई कंपनी को खरीद रहा है।

- नासा के हेडक्वॉर्टर में लैरी पेज और सर्जेई ब्रिन के लिए खासतौर पर रनवे बनाया गया है। यहां पर किसी दूसरे प्लेन को
लैंड कराने की अनुमति नहीं है।

- गूगल ने अपने नाम से मिलते जुलते कई नाम खरीद रखे हैं। जैसे: Gooogle.com, Gogle.com, Googlr.com , अगर
आप इन पर क्लिक करेंगे तो आप सीधे गूगल होम पेज पर चले जाएंगे।

  • Similar Post You May Like


  • Rajmaya

    प्रमुख समाचार

    Rajmaya